
पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी को एक आपत्ति पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने सीटीएच सरिस्का क्षेत्र को लेकर और वर्तमान में हुए जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत वार्डों के परिसीमन में हुए भेदभाव पूर्ण तरीके को लेकर आपत्ति जताई है।

पत्र में कहा गया है कि परिसीमन में क्षेत्र के साथ भेदभाव किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। पूर्व मंत्री ने जिला कलेक्टर से इस मामले में जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।