A2Z सभी खबर सभी जिले की

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

अलीगढ़  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शासन द्वारा पोर्टल पुनः खोला गया है। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन किये जाने के लिए 31 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया कि योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय सारणी https://scholarship.up.gov.in/ बेबसाइट पर प्रदर्शित है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कमरा नंबर 7 विकास भवन में सम्पर्क कर सकते है।

Show More
Back to top button