A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:रहमानिया कॉलेज के प्रबंधक अशरफ कमाल के निधन से कस्बे में शोक की लहर

फोटो-द्विंगत मैनेजर अशरफ कमाल

मौदहा  हमीरपुर। रहमानिया इंटर कालेज के वर्तमान प्रबंधक एवं पूर्व हाकी खिलाड़ी के निधन से नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। आज रविवार को 10 बजे सुपुर्द ए खाक (अंतिम संस्कार) किया जाएगा।

 

Related Articles

शनिवार को सुबह रहमानिया इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व हाकी खिलाड़ी रहे मोहल्ला हुसैनगंज (अथैया) निवासी अशरफ़ कमाल उर्फ भईया जी का हर्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही समस्त रहमानिया इंटर कालेज के शिक्षक स्टाफ, प्रबंधन कमेटी एवं खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुन उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। हाल ही के कुछ दिन पूर्व अशरफ़ कमाल की पत्नी का निधन हुआ था। दिवंगत अशरफ़ कमाल ने रहमानिया इंटर कालेज में वरिष्ठ लिपिक एवं क्रीड़ा अध्यापक के पद पर रहकर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दी हैं। बीते पिछले वर्ष रहमानिया प्रबंधन कमेटी ने कालेज का प्रबंधक चुना था जिसका वह बाखूबी से निर्वाहन कर रहे थे। इसके साथ ही वह हाकी, क्रिकेट सहित अन्य खेल स्पर्धाओं से जुड़कर कार्य कर रहे थे। दिवंगत अशरफ़ कमाल पांच भाईयों में सबसे बड़े थे, जिनको आज 10 बजे दिन में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button