A2Z सभी खबर सभी जिले की

सकल दिगंबर जैन मंदिर में 57वां नेत्र शिविर सम्पन्न

सकल दिगंबर जैन मंदिर में 57वां नेत्र शिविर सम्पन्न

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

डीग जिले के कस्वा कामां में कोट ऊपर स्थित सकल जैन समाज कामां एवम वेणु आई इंस्टीट्यूट एवम रिसर्च सेंटर दिल्ली के सहयोग से बुधवार को 57 वाँ नेत्र कैंप श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कोट ऊपर कामां में संपन्न हुआ।

Related Articles

कल बुधवार को हुए 80 मरीजों का चेक अप किया गया तथा निःशुल्क दवाईयां भी दी गई जिसमे से 6 मरीजों को आंखो के ऑपरेशन के लिए दिल्ली रेफर किया गया। वेणु आई हॉस्पिटल सभी मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कर *सब की दृष्टि सबको दृष्टि* के नारे को बुलंद कर रहा है,अध्यापक कपूर जैन ने बताया कि सकल जैन समाज कामां आपके इस धर्म कार्य के लिए आपको बहुत बहुत साधुवाद प्रकट करता है ।

श्री कपूर चंद जी जैन के निर्देशन में यह नेत्र कैंप पिछले 5 वर्षों से अनवरत सेवाएं दे रहा है, आज के कैंप में मनोज कुमार जैन ,आदेश जैन ,राकेश जी रेलवे वाले , मोतीलाल शर्मा जी , मयंक जैन, विशाल जैन, आर्यन जैन ,आकाश जैन ने उपस्थित रहकर अपना समय प्रदान किया |

Show More
Back to top button