A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

सरपंच के उपर लगाया गबन का आरोप

ग्राम पंचायत सेंदुरस के सरपंच के ऊपर ग्रामीणों नें गबन का आरोप लगाया

सरसींवा //सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सेंदुरस का मामला है जहाँ 14वें 15वें वित्त के राशि को फर्जी बिल लगाकर गबन करने की शिकायत पर बिलाईगढ़ से जाँच दल की टीम द्वारा ग्राम पंचायत सेंदुरस में पहुँचे हुए थे | जहाँ ग्रामीणों नें जाँच दल को पंचायत में भ्रमण कराया |

Related Articles

ग्रामीणों का कथन 

दरसल ग्रामीणों नें बताया की सरपंच तिजाउ गोंड द्वारा ग्राम पंचायत में बिना काम कराये 14वें 15वें वित्त की राशि को फर्जी बिल बाउचर बनाकर गबन कर लिया गया हैं | अभी जो कार्य सरपंच के द्वारा दिखाया जा रहा हैं, वो पुरे तरिके से फर्जी है, सभी गाँव वाले मिलकर जो पंचायत में कार्य कराये है, उसे पंचायत द्वारा बिल लगाकर राशि निकाल लिया हैं | वहीं ग्रामीणों नें आगे कहाँ की अभी आदर्श ग्राम में आये रूपये का भी जाँच कराएगें तो उसमे भी गबन का मामला निकलेगा |


जाँच करने आये जाँच दल का कथन 

 

वहीं जाँच करने आये जाँच दल नें बताया की अभी जाँच प्रक्रिया जारी है फिल्ड में जाकर निरिक्षण कर रहें है | कुछ खामिया मिला है और कुछ काम कराया गया है वहीं जाँच दल नें आगे कहा की जाँच प्रतिवेदन पूर्ण करने के बाद पता चल पायेगा |

.सरपंच का कथन 

सेंदुरस ग्राम पंचायत के सरपंच तिजाउ गोंड से पुरे मामले की जानकारी लेने पर सरपंच का कहना है कि मेरे ऊपर ग्रामीणों द्वारा जो गबन का आरोप लगाया गया है, वो सरासर गलत है, मै अपने ग्राम पंचायत सेंदुरस में सही तरिके से काम करवाया हुँ, मैने कोई गबन नहीं किया हैं |


करारोपण अधिकारी का कथन 

बिलाईगढ़ जनपद पंचायत से जाँच दल आये गजेंद्र साहू करारोपण अधिकारी से जाँच संबंधी जानकारी लेने पर बताया कि सेंदुरस के कुछ ग्रामीणों नें सरपंच पर गबन करने की शिकायत बिलाईगढ़ जनपद पंचायत में किया था | जिसका जाँच आज करने आये है, पुरे गाँव का अवलोकन किया है और आगे जाँच प्रतिवेदन बना कर जनपद पंचायत में जमा किया जायेगा |

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!