A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

घर का बेटा ही चोरी का मास्टर माइंड निकला, ऐसे चकमा देता रहा

घर का बेटा ही चोरी का मास्टर माइंड निकला, ऐसे चकमा देता रहा

रीवा। लाखों रुपये की चोरी के मामले में घर का बेटा ही चोरी का मास्टर माइंड निकला। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद कई दिनों तक पुलिस को चकमा देता रहा। उधर पुलिस कई दिनों तक आरोपित की पहचान करने के लिए मशक्क्त करती रही थी।

घटना वाले दिन से ही फरियादी का बेटा गुजरात गया हुआ था

पूरे मामले में मथुरा पटेल ने गोविंदगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पहले तो पुलिस आरोपित की तलाश करती रही। पुलिस को जांच में पता चला की घटना वाले दिन से ही फरियादी का बेटा गुजरात गया हुआ था, जिसे वापस बुलाकर पुलिस ने संदेह के आधार पर उससे पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछ्ताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया

Related Articles

आरोपित युवक पुलिस की पूछताछ में गोल-मोल जवाब देने लगा, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछ्ताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। जिसके कब्जे से चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button