IMG-20251226-WA0039

प्रेस नोट ग्राम बरमण्डल में हुई हत्या में आरोपी मृतक का पुत्र गिरफ्तार घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 24.12.2025 को दोपहर करीब बारह बजे थाना राजोद में थाना प्रभारी रामसिंह राठौर के पास ग्राम बरमण्डल से फोन आया कि बरमण्डल में जगदीश दातलेचा पिता शंकरलाल दातलेचा उम्र 62 साल निवासी बरमण्डल का शव घर के अंदर पडा हैं और सिर के पास काफी खून पड़ा है । सूचना पर थाना प्रभारी मय फोर्स के तुरंत रवाना होकर बरमण्डल में मृतक जगदीश के घर पहुंचे। वहां घर के अंदर जाकर देखा तो जगदीश का शव दो कमरों के घर के अंदर वाले कमरे में पड़ा मिला। मृतक के सिर में कई गंभीर चोटें होना पाई गई। मृतक के सिर के चारों ओर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। पृथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर वरिष्ट अधिकारियों को घटना के बारे में मोबाईल फोन से तत्काल सूचना दी। एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार तुरंत मौके पर पहुंचे और अनुसंधान शुरू किया। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंयक अवस्थी द्वारा प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए इस अंधे कत्ल के मामले में अधिनस्तों को मार्गदर्शन दिया गया तथा घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों के बारे में जानकारी लेकर परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अधवा आरोपीगण का शीघ्र पता लगाने के निर्देश दिये। घटनास्थल पर पड़ोस के थाना प्रभारी निरीक्षक राजू मकवाना भी अमझेरा से पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर ने भी मार्गदर्शन दिया । मौके पर अज्ञात आरोपी / आरोपीगण के विरूद्ध देहाती नालसी ले कर हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध करने हेतु थाने भेजा गया । की गई कार्यवाही घटनास्थल पर पुलिस द्वारा गंभीरता से अनुसंधान कर मौके पर मौजूद साक्ष्यों का पता लगाकर साक्ष्य संकलन किये गये तथा तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित किये गये। मृतक जगदीश दातलेचा पिता शंकरलाल सामान्य निम्न मध्यमवर्गीय परिवार का व्यक्ति था। घटना के पश्चात मृतक के पुत्र का व्यवहार असामान्य प्रतीत होने पर उससे एवं मृतक के सम्पर्क में रहने वाले अन्य साक्षीगण से गंभीरता से पूछताछ की गई । पहले तो मृतक के पुत्र बाबुलाल ने घटना करने से इंकार करते हुए घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं होना बताया। लेकिन पूछताछ में उसके कई झूठ पकड़े जाने पर वह अंततः टूट गया और घटना करना स्वीकार करते हुए बताया कि बीति रात में उसका अपने पिता के मकान को बेचने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें उसके पिता ने उसको काफी बुरा भला कहा था। वह पिता के द्वारा पडोसी को मकान न बेचकर किसी और को मकान बेचने के लिये कह रहा था जबकि उसके पिता उसी को मकान बेचने के लिये अडे हुए 'थे । इस पर बाबुलाल अपने पिता से काफी नाराज हो गया और उसने दिनांक 23.12.2025 की रात करीब 10/00 बजे अपने पिता जगदीश के ऊपर ईंट से सिर में कई गंभीर चोटें पहुँचाकर उनकी हत्या कर दी और हत्या करके अपने घर भाग गया। आरोपी से बाबुलाल दातलेचा से घटना में प्रयुक्त एक ईंट तथा घटना के समय प्रयुक्त एक मोटर साईकिल एवं खून लगे कपडे जप्त किये गये। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय सरदारपुर में पेश किया जा रहा हैं। गिरप्तार आरोपी - बाबुलाल दातलेचा पिता जगदीश दातलेचा जाति मारू उम्र 37 साल निवासी बरमण्डल थाना राजोद जिला धार (म.प्र.) उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रामसिंह राठौर, सउनि मनीष परमार, सउनि पी. एस. डामोर, सउनि रमेशचन्द्र भाभर, प्र. आर. 936 हकरिया गणावा, प्र. आर. 871 अर्जुन सिकरवार, प्र. आर. 12 राजेश चौहान, आर. 1087 विक्रम अहिरवार, आर. 895 दीपक मईडा, आर. 298 महेन्द्र वसुनिया, आर. 996 अकलेश यादव, आर. 82 वेलसिंह मेडा व आर. 1101 दिलीप मण्डलोई, सैनिक 1201 राजेश बगडावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Back to top button