A2Z सभी खबर सभी जिले कीशाजापुर

योजनाओं से लाभान्वितों के पास पहुंचेंगे भाजपाई भाजपा कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

योजनाओं से लाभान्वितों के पास पहुंचेंगे भाजपाई भाजपा कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

शाजापुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बैठक और आयोजनों का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे चर्चा की जाएगी।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को विकसित राज्य बनाया है। हमेें आगे भी यह सिलसिला जारी रखना है। इसके लिए हमें उन लोगों से जाकर संपर्क करना है जो योजनाओं से लाभान्वित होकर समृद्ध हुए हैं और उन्हें आगामी योजनाओं की जानकारी देकर पार्टी से जोड़ना है, ताकि हम प्रचंड बहुमत से मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बना सकें और विकास का सिलसिला व लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने की हमारी परंपरा को बरकरार रख सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें लाभान्वितों से संपर्क कर उन्हें भी पार्टी से जोड़ना है ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ें। इसके लिए हमें अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करना है ओर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही मोदी सरकार की आगामी योजनाओं से भी अवगत कराना है। अध्यक्षता कर रहे आभियान के लोकसभा संयोजक मनीष सोलंकी ने बताया कि यह अभियान 25 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जो पूरी तरह डिजिटल तरीके से संचालित होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिओम गोठी, अशोक यादव, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, यमुना कछावा, तनय चौधरी, मनीष पाटीदार आदि मंचासिन थे। संचालन महामंत्री दिलीप सिंह ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री मुकेश पंवार ने माना।

मोहन बड़ोदिया में भी हुआ आयोजन

मोहन बड़ोदिया में भी शुक्रवार को भाजपा मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंनें कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजना लागू की जिससे आम जनता का जीवन स्तर ऊपर उठ सके। सरकार की योजनाओं का लाभ जिन लाभार्थियों को मिला है, उनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर संपर्क करना है और इनके मोबाईल से मिस कॉल करना है। साथ ही आने वाले चुनाव में सरकार के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से नमो एप डाऊनलोड कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे जुड़ना है और संगठन एप बैठक एवं पार्टी की गतिविधियों की जानकारी भी लोड करना है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल ने की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार, वरिष्ठ नेता वल्लवभ प्रसाद रूपरिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बैरागी आदि उपस्थित थे। संचालन भाजपा मंडल महामंत्री रायसिंह मालवीय एवं आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति ने

किया।

 

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!