A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

दो बाईको के बीच हुई आमने -सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से हुए घायल

युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

संवाददता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा

भवनाथपुर :

भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य मार्ग स्थित देवीधाम से आगे तीखे मोड़ पर गुरुवार के शाम दो बाईको के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा खुर्द निवासी सुदेश्वर यादव पिता बिकाऊ यादव, छतरपुर थाना क्षेत्र के खुखरो निवासी विकास सिंह तथा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी अरविंद सिंह पिता राजेंद्र सिंह व बादल सिंह पिता बिनोद सिंह का नाम शामिल है। उक्त सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से 108 सरकारी एम्बुलेंस पर लाद कर ईलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,

 

जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सुदेश्वर यादव तथा विकास सिंह की नाजुक स्थिति को देखते बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार सुदेश्वर यादव गुरुवार के शाम में भवनाथपुर प्रखंड के कैलान गांव स्थित अपने ससुराल चंद्रदेव यादव के घर जा रहे थे, जबकि टाउनशिप की तरफ से एक ही बाईक पर सवार नशे में धुत विकास सिंह, अरविंद सिंह व बादल सिंह ने तेज रफ्तार में सुदेश्वर

की बाईक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाईक सवार चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर बाईक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर थाना के सअनि प्रभु मेहता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनो बाईक को जब्त कर थाना लाया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!