A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंड

राहुल गांधी के न्याय यात्रा गढ़वा आने से पहले ही इंडिया गठबंधन को जोर का झटका, राजद के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद घुरन राम ने छोड़ी पार्टी

झारखंड के सबसे बड़े चेहरे घूरन राम ने आज राजद के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

गढ़वा :

संवाददता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा:

राहुल गांधी की न्याययात्रा पलामू प्रमंडल में पहुंचने से दो दिन पहले ही इंडिया गठबंधन को झारखंड में जोर का झटका लग गया है, क्योंकि इंडिया गठबंधन के सबसे मजबूत साथी दल लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पद से पलामू के पूर्व सांसद एवं अनुसूचित जाति के झारखंड के सबसे बड़े चेहरे घूरन राम ने आज राजद के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने इस्तीफा के घोषणा आज जिला मुख्यालय गढ़वा के कृष्ण हरि होटल में अपने समर्थकों के साथ किया। उन्होंने इस्तीफा की कारण अनुसूचित जाति का लगातार हो रही उपेक्षा को बताया, तथा कहा कि वे पिछले लंबे समय से झारखंड प्रदेश में चल रही गठबंधन की सरकार में अनुसूचित जाति की भागीदारी की मांग अपने नेतृत्व से करते आ रहे थे ।

 

 

 

मगर उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि झारखंड में हालात यह है कि यहां पर इंडिया गठबंधन की सरकार में अनुसूचित जाति का कोई महत्व नहीं है ।यही कारण है कि झारखंड मंत्रिमंडल में भी अनुसूचित जाति को स्थान नहीं दिया गया है ।यहां तक की बोर्ड निगम में भी अनुसूचित जाति की अपेक्षा लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए इससे बड़ी और अपेक्षा क्या हो सकती है कि इंडिया गठबंधन में शामिल झारखंड की सरकार के का कार्यकाल 4 वर्ष से भी ज्यादा गुजर गया बावजूद अब तक झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग तक का गठन सरकार द्वारा नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन सारे सवालों को लेकर उन्होंने लगातार अपनी पार्टी तथा गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया बावजूद उनकी एक नहीं सुनी गई, ऐसी स्थिति में वे पिछले काफी दिनों से घुटन महसूस कर रहे थे लिहाजा वे रजद छोड़ने का फैसला लेने को मजबूर हुए है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!