मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जानआयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने चौरा माल और चौरा रैयत में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, घरों तक पहुंचकर जानी ग्रामीणों की परेशानी

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने चौरा माल एवं चौरा रैयत पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चौरा माल में…

कलेक्टर ने चौरा माल और चौरा रैयत में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, घरों तक पहुंचकर जानी ग्रामीणों की परेशानी
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने चौरा माल एवं चौरा रैयत पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चौरा माल में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनीं। वहीं चौरा रैयत में ग्रामीणों के घरों तक पहुंचकर उनसे चर्चा की और स्थानीय स्तर पर आ रही परेशानियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

चौरा माल में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की कमी के कारण उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने तथा समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। चौरा रैयत में कलेक्टर ने ग्रामीणों के घरों में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझा तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारी मैदानी स्तर पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करें।

चौपाल के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए राघोपुर परियोजना के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर ग्रामीणों से संवाद किया तथा उनकी राय एवं सुझाव सुने।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम छिंदगांव रैयत में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माणाधीन बांध का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए विभागीय अधिकारी गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद करें और उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिण्डौरी रामाबाबू देवांगन सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।