ईशानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत रामपुर कुर्रा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ रहीं श्रीमती जमुना असाटी 35 वर्षों की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर ईशानगर सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा भावभीनी विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर:- सत्येंद्र शुक्ला 🖋6260952129
कार्यक्रम का आयोजन ईशानगर स्थित गढ़ी मंदिर के पास आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। इस दौरान सेक्टर सुपरवाइजर विंध्या यादव, रेखा अहिरवार आंगनवाड़ी केंद्र प्रभारी श्रीमती सुषमा त्रिपाठी एवं मिशन नीव के जिला समन्वयक ओमप्रकाश शुक्ला उनकी बेटी ज्योति संतोष असाटी दिशा दीपक असाटी व परिवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।
वक्ताओं ने श्रीमती जमुना असाटी के 35 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए विभाग एवं अपने कर्तव्यों के प्रति उनकी ईमानदारी, निष्ठा और सरल स्वभाव को प्रेरणादायक बताया। सभी ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती जमुना असाटी ईशानगर के प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक असाटी की पूज्य माताजी हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर आयोजित इस विदाई समारोह में माहौल भावुक हो गया।
35 वर्षों की समर्पित सेवा के लिए जमुना असाटी का सम्मान और विदाई समारोह उनके सहयोगियों के लिए यादगार बन गया।
