मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सात तलाई में सड़क हादसे में घायल राहुल की सुबह 10:00 बजे मौत।बड़वानी जयस ने कहा,,जय जोहार अभिवादन का अपमान भोपाल के पुलिस अधिकारी पर अंपायर की मांग। FiRप्रशासन की सख्ती, जनकल्याण की सौगात और प्रकृति संरक्षण का संकल्प – पांढुर्णा में एक ही दिन में हुईं सात बड़ी पहलसमय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने की विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षाग्राम नीलकंठ में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर आबकारी विभाग की दबिश 200 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, 20 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्तजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियागरबा महोत्सव के नाम पर भ्रामक पोस्टर वायरल, महाविद्यालय प्रशासन ने किया खंडनभलुआ टोला हनुमंत नगर के निवासियों ने ओबरा नगर पंचायत को ज्ञापन दियाजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियामतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान, प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को लगेंगे शिविरसात तलाई में सड़क हादसे में घायल राहुल की सुबह 10:00 बजे मौत।बड़वानी जयस ने कहा,,जय जोहार अभिवादन का अपमान भोपाल के पुलिस अधिकारी पर अंपायर की मांग। FiRप्रशासन की सख्ती, जनकल्याण की सौगात और प्रकृति संरक्षण का संकल्प – पांढुर्णा में एक ही दिन में हुईं सात बड़ी पहलसमय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने की विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षाग्राम नीलकंठ में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर आबकारी विभाग की दबिश 200 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, 20 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्तजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियागरबा महोत्सव के नाम पर भ्रामक पोस्टर वायरल, महाविद्यालय प्रशासन ने किया खंडनभलुआ टोला हनुमंत नगर के निवासियों ने ओबरा नगर पंचायत को ज्ञापन दियाजय जोहार’ बोलने पर भोपाल में हुए आदिवासी युवक के साथ अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन दियामतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान, प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को लगेंगे शिविर
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

गरबा महोत्सव के नाम पर भ्रामक पोस्टर वायरल, महाविद्यालय प्रशासन ने किया खंडन

डिंडौरी पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय चंद्रविजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डिंडौरी के नाम से सोशल मीडिया पर गरबा महोत्सव के आयोजन संबंधी भ्रामक पोस्टर प्रसारित किए जाने का मामला…

गरबा महोत्सव के नाम पर भ्रामक पोस्टर वायरल, महाविद्यालय प्रशासन ने किया खंडन
WhatsApp Facebook

डिंडौरी पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय चंद्रविजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डिंडौरी के नाम से सोशल मीडिया पर गरबा महोत्सव के आयोजन संबंधी भ्रामक पोस्टर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर में 15 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि गरबा महोत्सव आयोजित होने का दावा किया गया है। साथ ही महाविद्यालय के मुख्य द्वार की तस्वीर का अनाधिकृत उपयोग करते हुए कार्यक्रम का स्थान बदलकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान किए जाने की जानकारी दी गई है।
महाविद्यालय प्रशासन ने पोस्टर को भ्रामक बताते हुए किया खंडन
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संस्था द्वारा किसी भी गरबा महोत्सव का आयोजन नहीं किया जा रहा है और न ही इस कार्यक्रम से महाविद्यालय का कोई प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष संबंध है। महाविद्यालय के मैदान का समतलीकरण नहीं होने के कारण कार्यक्रम का स्थान परिवर्तित किए जाने संबंधी जानकारी भी भ्रामक है।

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं एवं आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित इस तरह के भ्रामक पोस्टर और सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा बिना पुष्टि किए इन्हें साझा करने से बचें। महाविद्यालय के नाम एवं तस्वीर का अनाधिकृत उपयोग कर भ्रामक प्रचार करने को गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।