मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष🇮🇳 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तिएकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूकभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं के सम्मान, अस्मिता एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहनपेंशनरों के हितों की पैरवी के लिए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ की बैठक संपन्नग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से संदिग्धों तक पहुंचने में मिली मददमनावर सिविल अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन 45 दिन से खराब, मरीज परेशान1100 किमी दूर कर्नाटक से नाबालिग बालिका को मनावर पुलिस ने खोजावोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजीं जोबट विधायक सेना महेश पटेलबड़वानी नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के मूल दस्तावेज रोकेgnm,2020.. 21बेच का आरोफ, कोर्स, पूरा होने के 4महीने बाद भी नही लौटाये,, अनिश्चित कालीन धरना, भगवान भैरव को सोपा,ज्ञापनसुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष🇮🇳 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तिएकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूकभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं के सम्मान, अस्मिता एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहनपेंशनरों के हितों की पैरवी के लिए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ की बैठक संपन्नग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से संदिग्धों तक पहुंचने में मिली मददमनावर सिविल अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन 45 दिन से खराब, मरीज परेशान1100 किमी दूर कर्नाटक से नाबालिग बालिका को मनावर पुलिस ने खोजावोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजीं जोबट विधायक सेना महेश पटेलबड़वानी नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के मूल दस्तावेज रोकेgnm,2020.. 21बेच का आरोफ, कोर्स, पूरा होने के 4महीने बाद भी नही लौटाये,, अनिश्चित कालीन धरना, भगवान भैरव को सोपा,ज्ञापन
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

एकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

डिण्डौरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में एकलव्य आवासीय विद्यालय डिण्डौरी में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200…

एकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
WhatsApp Facebook

डिण्डौरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में एकलव्य आवासीय विद्यालय डिण्डौरी में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, नशा मुक्ति एवं कैरियर काउंसलिंग के संबंध में जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी यातायात सुभाष उइके ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान ने साइबर अपराध एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा उप निरीक्षक श्रीमती गंगोत्री तुरकर ने महिला सुरक्षा की जानकारी दी। एसडीओपी सतीश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण के लिए अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, समय प्रबंधन एवं नियमित अध्ययन के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने पुलिस सेवा, कैरियर एवं साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राजेश सिंह तोमर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और नशे से दूर रहने की अपील की।