डिंडौरी, 12 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला डिंडौरी द्वारा सोमवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कीर्ति गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, अस्मिता एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की गरिमा, अधिकारों की रक्षा तथा महिलाओं से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। यह विरोध प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के विरुद्ध छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न एवं अनुचित व्यवहार के आरोपों के संबंध में आयोजित किया गया।
महिला मोर्चा ने इन आरोपों को गंभीर विषय बताते हुए महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति समाज और जिम्मेदार संस्थाओं की जवाबदेही पर जोर दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, अस्मिता एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।
महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्षता, संवेदनशीलता और समान दृष्टिकोण आवश्यक है। ऐसे मामलों में तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजपा की महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित रहीं। उपस्थित महिलाओं ने महिला सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं एवं पदाधिकारीगण
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला मार्को पूर्व महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष नरवदिया मरकाम जिला पंचायत सदस्य हीरा रितेश परस्ते जनपद अध्यक्ष डिंडोरी आशा धुर्वे देवती बारले पार्षद स्मिता बर्मन महिला मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री कुवरीया मरावी मंडल महामंत्री दीपिका भारद्वाज पूर्व मंडल मंत्री नीलू जैन भाग्यवती पड़वार भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर सुधीर दत्त तिवारी जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती जिला मीडिया प्रभारी राज साहू मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य मोहन नरवरिया पीतांबर ठाकुर परसराम पाराशर उपस्थित रहे
