मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अनिल केहरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सीतापुर मुली पड़हा के देवान,,,राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में डिंडोरी के 49 खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व*भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।सर्वपितृ अमावस्या पर दीपदान कर पितरों को किया नमनसेवा संकल्प अभियान के तहत 53 दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को सामग्री वितरित कर किया सम्मानितभाजपा धार ग्रामीण जिले के बृहद जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जनसेवा और संगठन मजबूती का संदेशबंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथादशहरा मैदान बड़वानी में माता रानी की मूर्तियों एवं श्रृंगार की विशाल दुकाने लगी।हमीरपुर :मेले में बिछड़ी चार वर्षीय बच्ची को महिला आरक्षी ने सकुशल परिजनों से मिलायाहमीरपुर :मौदहा में निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग का आयोजनअनिल केहरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सीतापुर मुली पड़हा के देवान,,,राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में डिंडोरी के 49 खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व*भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।सर्वपितृ अमावस्या पर दीपदान कर पितरों को किया नमनसेवा संकल्प अभियान के तहत 53 दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को सामग्री वितरित कर किया सम्मानितभाजपा धार ग्रामीण जिले के बृहद जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जनसेवा और संगठन मजबूती का संदेशबंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथादशहरा मैदान बड़वानी में माता रानी की मूर्तियों एवं श्रृंगार की विशाल दुकाने लगी।हमीरपुर :मेले में बिछड़ी चार वर्षीय बच्ची को महिला आरक्षी ने सकुशल परिजनों से मिलायाहमीरपुर :मौदहा में निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन
Dindoriखेलमध्य प्रदेश

राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में डिंडोरी के 49 खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व*

रग्बी में 42 और तैराकी में 7 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय स्तर पर चयन की उम्मीद* डिंडोरी। शालेय खेल कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभागीय राज्य स्तरीय शालेय खेल…

राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में डिंडोरी के 49 खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व*
WhatsApp Facebook

रग्बी में 42 और तैराकी में 7 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय स्तर पर चयन की उम्मीद*
डिंडोरी। शालेय खेल कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभागीय राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में डिंडोरी जिले के 49 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव के निर्देशन में जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश की ओर से खिलाड़ियों ने रग्बी एवं तैराकी स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व किया।
दिनांक 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता इंदौर में डिंडोरी जिले के 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव एवं सांदीपनि विद्यालय शहपुरा के खिलाड़ी शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक श्रीमती रमा साहू एवं श्री गौरव शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं, ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हाई स्कूल क्यूटी के 7 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक सुश्री शिवानी धाकड़ के नेतृत्व में सहभागिता की। इस प्रकार रग्बी एवं तैराकी दोनों खेल विधाओं में जिले के कुल 49 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जनजातीय कार्य विभाग का प्रतिनिधित्व किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उनमें से अधिकांश के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उनमें से अधिकांश के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह उपलब्धि जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार, नियमित अभ्यास एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय जाट, प्राचार्य डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, संदीप सोनी, रोशन झारिया, मूलचंद साहू, यशवंत साहू, डॉ. आर.के. गौतम तथा प्रशिक्षक अनिल लोधी, जागेश्वर नंदा, परवेज खान, नवीन खरगाल सहित अन्य शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

जिले के खिलाड़ियों की यह सहभागिता डिंडोरी में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।