मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणसरस्वती शिशु मंदिर डिंडौरी में हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंतीसेवा सेतु अभियान के तहत 4 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर, नगर परिषद डिंडोरी में एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारीसेवा संकल्प अभियान में गूंजा विकसित भारत की संकल्पनासम्पूर्ण समाधान दिवस गोण्डा सदर में 135 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*हमीरपुर :तहसील मौदहा में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; जनसमस्याओं के गुणवत्ताबैगा समाज एवं सरपंचों की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित, विधायक रामकुमार टोप्पो रहे मुख्य अतिथि,,,,हमीरपुर :अंग्रेजी शासनकाल की बंधी लबालब, चार हजार एकड़ भूमि जलमग्न, किसानों ने फाटक खुलवाने की मांग कीहमीरपुर :लेखपालों ने किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार, धरना देकर जताया विरोधहमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणसरस्वती शिशु मंदिर डिंडौरी में हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंतीसेवा सेतु अभियान के तहत 4 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर, नगर परिषद डिंडोरी में एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारीसेवा संकल्प अभियान में गूंजा विकसित भारत की संकल्पनासम्पूर्ण समाधान दिवस गोण्डा सदर में 135 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*हमीरपुर :तहसील मौदहा में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; जनसमस्याओं के गुणवत्ताबैगा समाज एवं सरपंचों की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित, विधायक रामकुमार टोप्पो रहे मुख्य अतिथि,,,,हमीरपुर :अंग्रेजी शासनकाल की बंधी लबालब, चार हजार एकड़ भूमि जलमग्न, किसानों ने फाटक खुलवाने की मांग कीहमीरपुर :लेखपालों ने किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार, धरना देकर जताया विरोध
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सेवा सेतु अभियान के तहत 4 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर, नगर परिषद डिंडोरी में एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी

डिंडोरी। आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत नगर परिषद डिंडोरी में…

सेवा सेतु अभियान के तहत 4 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर, नगर परिषद डिंडोरी में एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी
WhatsApp Facebook

डिंडोरी। आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत नगर परिषद डिंडोरी में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

नागरिकों को संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन लेने तथा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा नागरिक अपनी समस्याओं और शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विभागवार आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

नगर परिषद डिंडोरी ने नगर के सभी वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं। नागरिक अपने आवेदन एवं योजनाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि पात्रता के अनुसार मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की जा सके।