मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
नगरी माता मंदिर में नवरात्र पर्व की बैठकसेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई नम आंखों से छात्रों व ग्रामीणों ने कहा-उनकी खिदमत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा…जिला पंचायत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानितराजेश कुमार पूंछ लोकेशन पूंछ पुंछ में पीडीपी की बैठक, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने थामा पार्टी का दामन सरदार कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में संगठन को गांव-शहर तक मजवाला कोतवाली कापरामर्श केंद्र तीन बिखरे परिवारों को फिर जोड़ाहमीरपुर :अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनगुवाहाटी वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक,हावड़ा के फकीर बागान में धूमधाम से मनाया गया मंत्री श्री उमेश राय का जन्मदिनज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्रज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्रनगरी माता मंदिर में नवरात्र पर्व की बैठकसेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई नम आंखों से छात्रों व ग्रामीणों ने कहा-उनकी खिदमत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा…जिला पंचायत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानितराजेश कुमार पूंछ लोकेशन पूंछ पुंछ में पीडीपी की बैठक, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने थामा पार्टी का दामन सरदार कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में संगठन को गांव-शहर तक मजवाला कोतवाली कापरामर्श केंद्र तीन बिखरे परिवारों को फिर जोड़ाहमीरपुर :अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनगुवाहाटी वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक,हावड़ा के फकीर बागान में धूमधाम से मनाया गया मंत्री श्री उमेश राय का जन्मदिनज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्रज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्र
Katiharताज़ा खबरबिहार

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई नम आंखों से छात्रों व ग्रामीणों ने कहा-उनकी खिदमत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा…

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई नम आंखों से छात्रों व ग्रामीणों ने कहा-उनकी खिदमत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा... संवाददाता कटिहार जिले के बारसोई…

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई नम आंखों से छात्रों व ग्रामीणों ने कहा-उनकी खिदमत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा…
WhatsApp Facebook

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई

नम आंखों से छात्रों व ग्रामीणों ने कहा-उनकी खिदमत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा…

संवाददाता कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत छोघड़ा मध्य विद्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले शिक्षक अब्दुल कुद्दूस के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। बताते चलें कि अब्दुल कुद्दूस ने वर्ष 2007 से विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल एवं मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने की विशेष क्षमता की लोग सराहना करते रहे हैं। उनके पढ़ाने के अंदाज और बच्चों के प्रति अपनापन ने उन्हें छात्रों के बीच खास पहचान दिलाई। विदाई समारोह के दौरान शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण भावुक नजर आए। उपस्थित लोगों ने कहा कि अब्दुल कुद्दूस ने विद्यालय में जितने वर्षों तक अपनी सेवा दी, वह सराहनीय रही। उनके व्यवहार एवं कार्यशैली ने सभी के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। सबसे भावुक क्षण उस समय देखने को मिला, जब अब्दुल कुद्दूस अपने विद्यार्थियों से मिले। कई छात्र-छात्राएं उन्हें विदाई देते हुए भावुक हो गए। बच्चों ने कहा कि उनके जैसा स्नेही और प्रतिभाशाली शिक्षक मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। बच्चों ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मास्टर मुख्तार, संजीव कुमार, मास्टर अब्दुल वढूद, मनीष कुमार, सालो सिंह, मुजाहिदा खातून सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को नम आंखों से विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।