मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं एडीएम नमामि गंगे की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित जिला परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं एडीएम नमामि गंगे की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित जिला परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन की परियोजनाओं से संबंधित JWIL एवं PNC कंपनियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में अवगत कराया गया कि वर्तमान में संबंधित परियोजनाओं के अंतर्गत लगभग 91 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक जलापूर्ति का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इनमें एक कंपनी द्वारा 16 गांवों तथा दूसरी कंपनी द्वारा 20 गांवों में जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है।

जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जे.डब्ल्यू.आई.एल. (JWIL) कार्यदायी संस्था द्वारा संचालित पत्यौरा डांडा ग्राम समूह पेयजल योजना से कुल 129 गांव आच्छादित हैं, जबकि पी.एन.सी. (PNC) कार्यदायी संस्था द्वारा संचालित हरोलीपुर ग्राम समूह (सरसी एवं नलकूप) पेयजल योजना के अंतर्गत कुल 193 गांव आच्छादित हैं। दोनों परियोजनाओं में वर्तमान में लगभग 91 से 99 प्रतिशत तक नियमित पेयजल आपूर्ति का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर 31 अक्टूबर तक सभी आच्छादित गांवों में शत-प्रतिशत शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के शेष कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा जहां कहीं भी कार्य में बाधा अथवा तकनीकी समस्या सामने आ रही हो, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित रहे और निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी निरंतर अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करें।