मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जानआयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सेवा से संकल्प अभियान में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा विशेष फोकस

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने पर जोर डिंडौरी राज्य शासन एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन…

सेवा से संकल्प अभियान में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा विशेष फोकस
WhatsApp Facebook

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने पर जोर

डिंडौरी राज्य शासन एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा से संकल्प अभियान” आयोजित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ दिलाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान समुदाय स्तर से लेकर स्वास्थ्य संस्थाओं तक विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आशा, एएनएम एवं सीएचओ द्वारा समुदाय में नई गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा। सभी गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच एवं सिकल सेल स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व से चिन्हित एनीमिक महिलाओं को ट्रैक कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य संस्था स्तर पर जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में हीमोग्लोबिन जांच, सिकल सेल की स्क्रीनिंग, निदान एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के लिए आवश्यकतानुसार रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांच करते हुए हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाएगी तथा उनके सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन की खुराक एवं आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

हितग्राहीमूलक योजनाओं का समय पर मिलेगा लाभ

“सेवा संकल्प अभियान” के तहत जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना एवं जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के पात्र हितग्राहियों को आधार ई-केवाईसी एवं डीबीटी के माध्यम से समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

17 सितम्बर को आयोजित होंगे रक्तदान शिविर

अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितम्बर 2026 को कोल्ड चेन भवन, जिला चिकित्सालय डिंडौरी, उपस्वास्थ्य केन्द्र हिनौता विकासखंड डिंडौरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदवानी में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान की अवधि में जिले के शासकीय अस्पतालों, चैरिटेबल ट्रस्ट/स्वयंसेवी समितियों द्वारा संचालित ब्लड सेंटर एवं हॉस्पिटल एसोसिएटेड ब्लड सेंटर भी सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे।

जिलेवासियों से अभियान में सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने जिले के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से “सेवा से संकल्प अभियान” में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है। विशेष रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से गंभीर एनीमिया एवं जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। अभियान के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।