मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायतहमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायत
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की प्रेसवार्ता

डिंडौरी, 16 सितंबर 2026 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जिलेभर में आयोजित होंगी सेवा एवं जागरूकता गतिविधियां डिण्डौरी राज्यमंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा जिले…

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की प्रेसवार्ता
WhatsApp Facebook

डिंडौरी, 16 सितंबर 2026
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जिलेभर में आयोजित होंगी सेवा एवं जागरूकता गतिविधियां

डिण्डौरी राज्यमंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनकल्याणकारी, जागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले आयोजन किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी, जिसके अंतर्गत हितग्राही परिवारों द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन डेमघाट डिंडौरी में शाम 7 बजे होगा।
अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, ‘नमो सेवा’ अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं योजना प्रचार, ‘आयोजन मिलन सेवा’ के तहत आंगनवाड़ी केंद्र आधारित कार्यक्रम तथा ‘सेवा की कहानी’ अंतर्गत लाभार्थी सफलता की कहानियों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में ‘खडनर से बारातियों यात्रा’ के तहत जनभागीदारी यात्रा, ‘सेवा यात्रा कोई कल्पना यात्रा’ के अंतर्गत निर्धारित मार्ग पर जागरूकता कार्यक्रम तथा ‘सेवा-मेरा योगदान’ के तहत 25 सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
इसी प्रकार ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत योजना जानकारी, पात्रता जांच एवं लाभ वितरण, ‘सेवा के रंग-भारत मंडल’ के अंतर्गत रंगोली एवं जनभागीदारी गतिविधियां तथा ‘सेवा पर्व-राष्ट्रीय नवाचार चैलेंज’ में युवा एवं विद्यार्थियों की नवाचार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘सुशासन सेवा संवाद’ में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी, जबकि ‘25 साल-25 कहानियां’ के अंतर्गत जिले की सफलता की कहानियों का चयन किया जाएगा। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत भी निर्धारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के तहत डिंडौरी, शहपुरा, बजाग, करंजिया एवं मेहंदवानी विकासखंडों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लगभग 35 पत्रकार बंधु शामिल हुए। प्रेसवार्ता के दौरान जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लगभग 35 पत्रकार बंधु शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, रेड क्रॉस समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, डीएफओ श्री अशोक सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।