मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण कियादीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण किया
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हमीरपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज थाना राठ में जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्री मृगांक शेखर पाठक द्वारा जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने थाना…

हमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज थाना राठ में जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्री मृगांक शेखर पाठक द्वारा जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर स्थलीय जांच करने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक एवं स्थायी राहत उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा भूमि विवादों के मामलों में राजस्व अभिलेख एवं मौके की स्थिति का परीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

इस अवसर पर संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।