मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’हमीरपुर :ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधेहमीरपुर :बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों को राहत दिलाने की मांग, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनधनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरलहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’हमीरपुर :ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधेहमीरपुर :बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों को राहत दिलाने की मांग, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनधनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरल
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधे

हमीरपुर। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करने के उद्देश्य से आज जनपद में वृहद स्तर पर हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान आयोजित किया गया। अभियान के…

हमीरपुर :ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधे
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करने के उद्देश्य से आज जनपद में वृहद स्तर पर हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद की ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों के वार्डों, गौशालाओं सहित विभिन्न प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थलों पर हरिशंकरी पौधों का व्यापक रोपण किया गया।

अभियान के अंतर्गत पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधों का एक साथ रोपण किया गया। जनपद में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार 597 राजस्व गांवों, 124 नगरीय वार्डों तथा 200 गौशालाओं सहित विभिन्न स्थानों पर हरिशंकरी पौधों का रोपण किया गया। अभियान में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, संबंधित विभागों तथा स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता रही।

जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल द्वारा डीएम आवास एवं कलेक्ट्रेट परिसर में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया।

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा विकासखंड मुस्करा के ग्राम गुंदेला स्थित खेल मैदान में तथा हमीरपुर शहर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा एवं उनके नियमित संरक्षण को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

जनपद के विभिन्न विकासखंडों में ग्राम पंचायत स्तर पर तथा सभी नगरीय निकायों के वार्डों में निर्धारित स्थलों पर हरिशंकरी पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, गौशालाओं, खेल मैदानों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी पौधे लगाए गए।

हरिशंकरी पौधारोपण के माध्यम से पीपल, पाकड़ एवं बरगद जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण वृक्षों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन वृक्षों के संरक्षण से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी अनुकूल वातावरण विकसित करने में सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने अभियान के दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पौधारोपण महाअभियान का लाभ दीर्घकाल तक प्राप्त हो तथा जनपद के हरित आवरण में निरंतर वृद्धि हो सके।