मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविरहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहाल

मौदहा, हमीरपुर। मुस्करा कस्बे में सार्वजनिक तालाब गाटा संख्या 832 में जलभराव और गंदगी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की भूमि पर अतिक्रमण होने के…

हमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहाल
WhatsApp Facebook

मौदहा, हमीरपुर। मुस्करा कस्बे में सार्वजनिक तालाब गाटा संख्या 832 में जलभराव और गंदगी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण करीब 15 फीट चौड़ा सार्वजनिक रास्ता भी बंद हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से तालाब का गंदा पानी आसपास के घरों और खेतों में भर रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एसडीएम मौदहा कर्णवीर सिंह को प्रार्थना-पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराने, भूमि का सीमांकन कराने, अतिक्रमण हटवाने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव और गंदगी के चलते आवागमन प्रभावित होने के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रार्थना-पत्र मिलने पर एसडीएम कर्णवीर सिंह ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।

अधिकारियों की जांच के बाद ही तालाब की भूमि और कथित अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।