मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण कियादीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण किया
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सुमेरपुर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड सुमेरपुर अंतर्गत संचालित गौ आश्रय स्थल स्वासा बुजुर्ग एवं छानी बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया…

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सुमेरपुर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड सुमेरपुर अंतर्गत संचालित गौ आश्रय स्थल स्वासा बुजुर्ग एवं छानी बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं में जलभराव की स्थिति, गौवंशों के लिए चारा-भूसा, चरही, पेयजल, बाउंड्री वॉल, वृक्षारोपण, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छानी बुजुर्ग गौशाला में लगभग 116 गौवंश पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसकी क्षमता बढ़ाते हुए गौवंशों की संख्या 200 से अधिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में पर्याप्त स्थान एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अन्य स्थानों से भी गौवंशों को यहां शिफ्ट किया जाए। साथ ही प्रत्येक गौवंश की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि गौवंशों की पहचान एवं अभिलेखों का समुचित रखरखाव हो सके।

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। जिन गौशालाओं में पर्याप्त एवं बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, वहां क्षमता के अनुरूप अधिक से अधिक गौवंशों को रखा जाए। वहीं, जिन गौशालाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं और जिनमें सुधार की पर्याप्त संभावना नहीं है, ऐसी गौशालाओं को बंद कर वहां के गौवंशों को बेहतर व्यवस्थाओं वाले आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान चरही, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सभी आवश्यक कमियों का निस्तारण कर सुदृढ़ एवं व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि गौशालाओं में गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रह सकें।

जिलाधिकारी ने गौशालाओं में रखे गए अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कुल गौवंशों की संख्या, मृत पशुओं का विवरण, सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए गए गौवंशों की स्थिति तथा मृत गौवंशों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मृत गौवंशों का निस्तारण निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार उचित स्थान पर ही सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों में सभी विवरण अद्यतन रखा जाए।

उन्होंने गौशालाओं में तैनात केयरटेकरों को निर्देशित किया कि गौवंशों की समुचित देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पशुओं को समय से पर्याप्त भोजन एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में विधि-विधान से गौ-पूजन कर गौवंशों को माल्यार्पण किया तथा उन्हें गुड़ एवं केला खिलाया। उन्होंने छानी बुजुर्ग गौशाला में बेहतर एवं संतोषजनक व्यवस्थाएं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा इसी प्रकार की व्यवस्थाएं अन्य गौ आश्रय स्थलों में भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में गौवंशों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, चारा-पानी एवं स्वच्छता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाए, ताकि गौवंशों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आश्रय उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ भूपेंद्र सिंह, बीडीओ सुमेरपुर श्वेता त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।