मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण की रोकथाम पर रहेगा विशेष जोर

हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को कल्प वृक्ष सभागार, कुछेछा, हमीरपुर में किया गया। कार्यक्रम का…

हमीरपुर :आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण की रोकथाम पर रहेगा विशेष जोर
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को कल्प वृक्ष सभागार, कुछेछा, हमीरपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी, मुख्य सेविकाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता एवं माननीया केंद्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अन्नपूर्णा जी की गरिमामयी उपस्थिति में रुद्राक्ष इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर, वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का पूर्वाह्न 11 बजे से सजीव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से अवलोकन किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं तथा फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने व्यापक सहभागिता की।

सजीव प्रसारण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में जनपद में भी राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान पोषण जागरूकता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा कुपोषण से बचाव के संबंध में व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की प्रमुख थीम में आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद हस्तांतरण को प्रमुखता दी गई है।

जनपद में राष्ट्रीय पोषण माह 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस अवधि में आंगनवाड़ी केंद्रों पर सप्ताहवार निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा उनके परिवारों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कुपोषण की रोकथाम एवं स्वस्थ बाल विकास के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति भिलवारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री इन्द्रपाल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय पोषण माह को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।