मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….7 सितंबर को मनावर में किसान शक्ति का प्रदर्शनब्रह्मकुमारी बहनों ने मनाया श्री कृष्ण जन्म का उत्सव खबर जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ,सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह, एस डी एम रामबाबू देवांगन रहे उपस्थितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारणराष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….7 सितंबर को मनावर में किसान शक्ति का प्रदर्शनब्रह्मकुमारी बहनों ने मनाया श्री कृष्ण जन्म का उत्सव खबर जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ,सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह, एस डी एम रामबाबू देवांगन रहे उपस्थितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट मौदहा में सबसे अधिक 60 शिकायतें पहुंचीं, अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश हमीरपुर। शासन की मंशा के अनुरूप…

हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा में सबसे अधिक 60 शिकायतें पहुंचीं, अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
हमीरपुर। शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

तहसील राठ में मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस. तथा तहसील सरीला में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल व पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक समेत संबंधित अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जिलेभर में कुल 175 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार मौदहा में सबसे अधिक 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार का मौके पर समाधान हुआ।

सरीला में 48 शिकायतों में आठ, हमीरपुर में 32 में पांच और राठ में 35 शिकायतों में चार का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए गए।

खतौनी सुधार से लेकर आवासीय पट्टे तक मिला लाभ
संपूर्ण समाधान दिवस में कई पात्र लोगों को मौके पर ही राहत मिली। तहसील हमीरपुर में किसानों के खतौनी सुधार संबंधी आवेदनों का निस्तारण कर उन्हें शुद्ध खतौनियां उपलब्ध कराई गईं।

सरीला में पांच पात्र जरूरतमंदों को आवासीय पट्टे प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को जागरूक करने और अधिक क्षेत्रफल में फसल बीमा कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

तहसील राठ में शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बेहतर सहभागिता करने वाले दो प्रगतिशील किसानों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

जिले की अन्य तहसीलों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिकायतकर्ता से फीडबैक लेना होगा अनिवार्य
राठ में मंडलायुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे।

प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता से संपर्क कर निस्तारण का फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल औपचारिकता के लिए शिकायतों का निस्तारण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सरीला में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई और संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्षता से निस्तारित किया जाए। अधिकारी स्वयं प्रकरणों की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि फरियादी को वास्तविक व स्थायी समाधान मिले।

रपटा हादसे में मृत युवती के परिजनों को चार लाख की सहायता
सरीला तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरैनी में रपटा पार करते समय कुमारी प्रियांशी की मृत्यु होने के मामले में उनके परिजन साधूराम पुत्र नन्नू को प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये की अहैतुक सहायता राशि प्रदान की गई। सहायता राशि मिलने से पीड़ित परिवार को आर्थिक राहत मिली।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, समाज कल्याण, कृषि, पंचायत और आवास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।