मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :डेढ़ माह पहले बनी आरसीसी सड़क की बारिश ने खोली पोल, उखड़ने लगी गिट्टी

मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड मौदहा क्षेत्र के भमौरा गांव में करीब डेढ़ माह पहले बनाई गई आरसीसी सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। पहली ही बारिश में सड़क की हालत खराब…

हमीरपुर :डेढ़ माह पहले बनी आरसीसी सड़क की बारिश ने खोली पोल, उखड़ने लगी गिट्टी
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड मौदहा क्षेत्र के भमौरा गांव में करीब डेढ़ माह पहले बनाई गई आरसीसी सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।

पहली ही बारिश में सड़क की हालत खराब होने लगी है। कई स्थानों पर सड़क से गिट्टी और डस्ट बाहर दिखाई देने लगी है, जबकि सीमेंट की पकड़ बेहद कमजोर नजर आ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण को अभी ज्यादा समय भी नहीं बीता और बारिश होते ही उसकी गुणवत्ता सामने आ गई।

यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराया गया होता तो इतनी जल्दी सड़क की गिट्टी नहीं उखड़ती। ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित जेई की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के कारण सरकारी धन का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क को मानक के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराने की मांग की है।