A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :17 अगस्त को जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस, पूर्वाह्न 11:30 बजे से सुनें जाएंगे जनसमस्याएं

मौदहा से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

 

Related Articles

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को संभव न होने के कारण शासन के निर्देशानुसार इसे 17 अगस्त, सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक तहसील राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई करेंगे। वहीं जनपद की अन्य सभी तहसीलों में भी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर संबंधित विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

जनसामान्य से अपील है कि वे 17 अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे से संबंधित तहसील सभागार में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत करें तथा शासन की इस जनहितकारी व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

Show More
Back to top button