A2Z सभी खबर सभी जिले की

पत्रकार सम्मान सम्मेलन में जोबट विधानसभा विधायक ने बोरी लुट ओर दुष्कर्म कांड पर प्रशासन से किए सवाल

दीपक शर्मा

जोबट विधानसभा की कांग्रेस विधायक सेना पटेल प्रेस क्लब के सम्मान समारोह में अथिति के रूप में आई जहां पर अपने भाषण में पत्रकारिता को संविधान का चौथ स्तंभ कहा ओर बोरी उदयगढ़ क्षेत्र में एक विधवा महिला के घर लुट करने ओर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके लिए मंच पर बैठे अलीराजपुर विधानसभा के विधायक मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री नागर चौहान और अलीराजपुर कलेक्ट नीतू माथुर से गुहार लगाई और कहा कि प्रशासन इस घटना में पीड़िता को इंसाफ दिलाए और अपराधियों को फांसी की सजा की मांग की । वहीं दूसरी ओर बोरी क्षेत्र में हुए दुष्कर्म के विरोध में मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश पटेल ने SP ऑफिस के घेराव की चेतावनी दी। इस दुष्कर्म की घटना को देखते हुए मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया जिसमें बाला बच्चन , विजय लक्ष्मी साधों ,विकांत भूरिया , झूमा सोलंकी,सेना पटेल, शामिल किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button