मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Sacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिट
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोदी जी के 12 वर्ष बेमिसाल : मनावर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन

मोदी जी के 12 वर्ष बेमिसाल : मनावर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन
WhatsApp Facebook

युगों-युगों से कृषि हमारी संस्कृति एवं जीवन का अभिन्न अंग रही है : चंचल पाटीदार

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय किसान मोर्चा जिला धार (ग्रामीण) द्वारा “किसान कल्याण वर्ष-2026” के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में “प्राकृतिक खेती कार्यशाला” पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रथम सत्र का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ वंदे मातरम् गान द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन आर्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, तहसीलदार विजय तलवारे, एसडीएम प्रमोद सिह गुर्जर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है और युगों-युगों से कृषि हमारी संस्कृति एवं जीवन का अभिन्न अंग रही है। उन्होंने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों तक योजनाओं की सही एवं विस्तृत जानकारी पहुंचेगी तो वे इनका अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे, खेती की लागत कम कर सकेंगे तथा अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। किसान जितना अधिक जागरूक होगा, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी।

कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र तांबे ने किसानों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार रासायनिक खेती किए जाने के बावजूद यदि हमारी भूमि आज भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है तो इसका श्रेय हमारे पूर्वजों को जाता है। उन्होंने गोबर एवं अन्य जैविक संसाधनों के माध्यम से खेती की, जिससे मिट्टी की उर्वरता आज भी बनी हुई है। प्राकृतिक खेती की परंपरा ही हमारी कृषि को जीवित रखने का आधार रही है। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक खाद निर्माण, प्राकृतिक कीटनाशकों एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का भी प्रसारण किया गया। किसान मित्र लूणा जी काग गुलाटी, बद्रीलाल काग झापड़ी एवं कृषि सखियों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, किसान मोर्चा के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों ने किसानों से प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण परियोजना संचालक टी.सी. छावनिया ने दिया तथा संचालन शिक्षक फूलसिंह नर्गेश द्वारा किया गया।