A2Z सभी खबर सभी जिले की

18 जून को शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला,रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसरों से जुड़ सकेंगे जिले के युवा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

18 जून को शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला,रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसरों से जुड़ सकेंगे जिले के युवा

पांढुर्णा/16 जून 2026/
जिला रोजगार कार्यालय पांढुर्णा, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांढुर्णा एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छिंदवाड़ा/पांढुर्णा के संयुक्त तत्वावधान में 18 जून 2026 को जिला स्तरीय युवा संगम मेला (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) का आयोजन शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में किया जाएगा। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी प्रदान कर रोजगार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

मेले में एमआरएफ टायर्स प्रा.लि. गोवा द्वारा मशीन ऑपरेटर एवं मैन्युफेक्चरिंग पदों के लिए 12वीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसी प्रकार कृष्णा बेल्ट प्रा.लि. सतनूर द्वारा मशीन ऑपरेटर, लोहिया ग्रीन एनर्जी प्रा.लि. सीलोरा -सौंसर द्वारा अप्रेन्टिसशिप, बालाजी वेफर्स प्रा.लि. पीथमपुर द्वारा प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल एवं पैकिंग, तथा माहले इंजन कम्पोनेंट प्रा.लि. पीथमपुर द्वारा प्रोडक्शन विभाग, सीएनसी एवं वीएमसी मशीन ऑपरेटर तथा मेन्टेनेंस विभाग के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारतीय जीवन बीमा निगम, पांढुर्णा द्वारा बीमा सखी एवं ऑफिस वर्क के पदों के लिए भी अवसर उपलब्ध रहेंगे।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बी-टेक एवं स्नातक निर्धारित की गई है। विभिन्न कंपनियों द्वारा पदानुसार 6 हजार रुपये से 22 हजार 600 रुपये प्रतिमाह तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा मेला
अभ्यर्थी जीवित पंजीयन, रिज्यूमे एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं
जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे शासकीय आईटीआई पांढुर्णा, अमरावती रोड, जिला पांढुर्णा में आयोजित मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसरों का लाभ प्राप्त करें। अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, रिज्यूमे, समस्त शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां तथा पहचान संबंधी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। मेला प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Show More
Back to top button