मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हमीरपुर :सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। सिसोलर थाना क्षेत्र के खदरा डेरा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान 42 वर्षीय उर्मिला पत्नी स्वर्गीय शिवशरण के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम उर्मिला अपने घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पिलर के पास से मिट्टी हटा रही थीं। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा ले गए।अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उर्मिला के पति शिवशरण की भी लगभग एक दशक पूर्व कुएं में गिरने से मृत्यु हो चुकी थी। वह अपने दो पुत्रों और ससुर के साथ रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं।महिला की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की मौत के बाद दोनों पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।