मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वर्षों का इंतजार होगा खत्म, रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी,पांढुर्ना में रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति

वर्षों का इंतजार होगा खत्म, रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी,पांढुर्ना में रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति
WhatsApp Facebook

वर्षों का इंतजार होगा खत्म, रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी,
पांढुर्ना में रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्ना। नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग और बहुप्रतीक्षित रेल्वे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। मंगलवार को रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों एवं ब्रिज कॉर्पोरेशन के तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति में प्रस्तावित रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण स्थल का विस्तृत सर्वेक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित परियोजना से संबंधित विभिन्न तकनीकी, भौगोलिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की व्यवहार्यता, यातायात व्यवस्था तथा आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का भी परीक्षण किया, जिससे आगामी निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।


रेल्वे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना के प्रथम चरण में रेल्वे अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात रेल्वे ओवरब्रिज एवं उससे जुड़ी संपर्क सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
नगरपालिका परिषद अध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने बताया कि यह परियोजना पांढुर्ना की यातायात व्यवस्था को आधुनिक एवं सुगम बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। वर्तमान में रेल्वे फाटक पर लगने वाले जाम, आवागमन में होने वाली देरी तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज के निर्माण के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाएगी, बल्कि नगर के आर्थिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा और यातायात का दबाव भी कम होगा।
नगर के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में हुए इस महत्वपूर्ण विकास पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े ने रेल्वे विभाग, ब्रिज कॉर्पोरेशन तथा सभी संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होकर पांढुर्ना को एक बड़ी सौगात मिलेगी।