मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न,पेयजल, पेंशन, अवैध निर्माण, सीएम हेल्पलाइन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न,पेयजल, पेंशन, अवैध निर्माण, सीएम हेल्पलाइन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न,पेयजल, पेंशन, अवैध निर्माण, सीएम हेल्पलाइन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

पांढुर्णा/ 03 जून 2026/
जिले में जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, लंबित प्रकरणों, जन शिकायतों तथा विकास कार्यों की विभागवार गहन समीक्षा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, डीएफओ श्री सचिन एच.एन., संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने भू-अभिलेख क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने वाटरशेड संबंधी गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। ग्राम मड़कावाड़ा की जल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को बड़ चिचोली एवं पठारा क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्धता से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा भी की गई। जनपद पंचायत सौसर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रघुनाथ करोले के पेंशन प्रकरण की जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं शिक्षा विभाग को कन्हैयालाल के पेंशन संबंधी प्रकरण का दो दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार ने किसानों को खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सोसायटियों में खाद वितरण कार्य पूर्ण करने तथा आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आगामी कृषि कार्य प्रभावित न हों।

नगर पालिका पांढुर्णा के सीएमओ श्री राजकुमार इवनाती को नीलकंठ श्मशान घाट मार्ग की मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनपद सीईओ एवं पीएचई विभाग को बाहरी जल आपूर्तिकर्ताओं से जल कर (वॉटर टैक्स) की वसूली तथा संबंधित प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा जिले में 92 प्रतिशत से अधिक संतुष्टि स्तर बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री जनजातीय सड़क योजना (PMJSY) विभाग को आमला ग्राम में प्रस्तावित पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी से प्रयोगशाला में शेड निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अलावा किसानों से संबंधित शिकायतों, भू-अर्जन प्रकरणों एवं अतिक्रमण निवारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

खनिज विभाग को बग्गू-बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन संबंधी मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री सीखो-कमाओ योजना के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक के अंत में प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, विकास कार्यों में गति लाने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनहित के कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करना है, जिससे नागरिकों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।