A2Z सभी खबर सभी जिले कीसेहत

ये बिस्किट, नूडल्स और पास्ता हैं स्वाद और सेहत से भरपूर, मोटे अनाज ने खोली स्टार्टअप की राह

डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों में डॉक्टर भी लोगों को मोटा अनाज खाने की सलाह देते हैं। मोटा अनाज यानी मिलेट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके साथ ही यह न्यूट्रिशन से भी भरपूर होता है। बच्चों में जंक फूड्स की हैबिट्स को देखते हुए इंदौर के युवाओं ने इसके प्रोडक्ट्स बनाने का स्टार्ट-अप शुरू किया है।

ये बिस्किट, नूडल्स और पास्ता हैं स्वाद और सेहत से भरपूर, मोटे अनाज ने खोली स्टार्टअप की राहबड़ों से लेकर बच्चों तक… सभी को पसंद आ रहा है इन मिलेट्स से बने प्रोडक्ट्स का स्वाद। –

HIGHLIGHTS

  1. न्यूट्रिशन से भरपूर मोटे अनार यानी मिलेट्स को सरकार भी दे रही प्राथमिकता।
  2. मिलेट्स से बने उत्पादों को प्रमोट कर रहे स्टार्टअप को मिल रही है सराहना भी।
  3. ज्वार, बाजरा और रागी जैसे अनाज से नमकीन, बिस्किट और नूडल्स बन रहे।

 इंदौर। मोटे अनाज को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है ही, न्यूट्रिशन से भी भरपूर है। यही कारण है कि सरकार भी मोटे अनार यानी मिलेट्स को प्राथमिकता दे रही है।

मोटे अनाज की यही खासियत अब इंदौर में स्टार्टअप का रूप ले रही है। लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए अब ऐसे कई स्टार्टअप कम कर रहे हैं, जो मिलेट्स से बने उत्पादों को प्रमोट कर रहे हैं। इन स्टार्टअप को काफी सराहना भी मिल रही है।

स्टार्टअप द्वारा ऐसे प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं, जो सामान्य अनाज के बजाय मिलेट्स के द्वारा बनाए जाते हैं। इन्हें लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। मोटा अनाज डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों में काफी महत्वपूर्ण साबित होता है।

naidunia_image

मोटे अनाज से बना रहे नमकीन

इंदौर के अनिमेष आर्य की कंपनी द्वारा मोटे अनाज से करीब 14 प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसमें नमकीन, बिस्किट और नूडल्स शामिल हैं। इसमें ज्वार, बाजरा और रागी जैसे अनाज का उपयोग किया जा रहा है।

इसके साथ ही उनकी कंपनी इडली मिक्स और उपमा मिक्स भी कंपनी बना रही है, जिसमें भी मोटे अनाज का ही उपयोग होता है। अनिमेष के अनुसार, मोटा अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई बच्चों को गेहूं से एलर्जी भी होती है, ऐसे में मोटे अनाज उनकी सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं।

naidunia_image

जंक फूड पर प्रयोग

इंदौर के रहने वाले निशांत हर्षुदे ने मिलेट्स से जुड़े स्टार्टअप की शुरुआत की है। बच्चों में बढ़ते जंक फूड के चलन को देखते हुए उन्होंने जंक फूड को मिलेट्स से तैयार किया। इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। निशांत के अनुसार, उनकी कंपनी मिलेट्स से पिज्जा, पास्ता, नूडल्स और मंचुरियन जैसे प्रोडक्ट बनाती है।

कंपनी ने न्यूट्री एआई भी विकसित किया है, जहां चैटबॉट के जरिये लोगों को अपनी डाइट के अनुसार, उत्पादों की क्वांटिटी तय करने, डाइट प्लान करने सहित अन्य विकल्प मिलता है। निशांत को इस स्टार्टअप के लिए इंटरनेशनल न्यूट्री सीरियल कन्वेंशन में यंग मिलेटप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

naidunia_image

लोगों को कर रहीं जागरूक

महिला उद्यमी मेघा दुबे मिलेट्स से उत्पाद बनाने के साथ लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही हैं। इसके साथ ही वे महिलाओं को भी इसके लिए जागरूक भी करती हैं। वे शिविर के माध्यम से अब तक चार हजार महिलाओं को जागरूक कर चुकी हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर वे किसानों को भी मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित करती हैं।

मोटे अनाज के फायदे

  • मोटे अनाज में फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखते हैं।
  • फाइबर से भरपूर होने के कारण लंबे समय तक पेट भरा रहता है, वजन कम होता है।
  • मोटे अनाज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।
  • इनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम व एंटी आक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं।
  • मोटा अनाज को उगाने के लिए पानी और अन्य संसाधनों की जरूरत भी कम होती है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!