A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइल

ब्रेकिंग न्यूज़.घरेलू विवाद में मारपीट में तीन महिलाएं समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल

घरेलू विवाद में मारपीट में तीन महिलाएं समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से .बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे कला ग्राम में बीती रात आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन महिला सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। मारपीट की घटना में घायल होने वालो में एक पक्ष के सोमारू राम उम्र 55 बर्ष, उनकी 50 वर्षीय पत्नी मुनिया देवी तथा 27 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार वही दूसरे पक्ष के पाल्हे कला ग्राम निवासी अरुण राम की 30 वर्षीय पत्नी मैरन देवी, जतपुरा ग्राम निवासी राजेश राम की 35 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी तथा विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा ग्राम निवासी सुखाड़ी राम के 39 वर्षीय पुत्र बलराम राम का नाम शामिल है। घटना के बारे में बताया जाता है किसी बात को लेकर घर में ही ससुर पतोह में झगड़ा होने लगा और मारपीट में तब्दील हो गया। इसी दौरान पतोह के मायके से आए रिश्तेदार भी घायल हो गए। घटना के बाद दोनो पक्षों की ओर से स्थानीय थाना में मारपीट करने का शिकायत दर्ज कराया है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!