ट्रेलर की चपेट में आने से टोटो चालक हरदिया निवासी हुआ मौत,सड़क जाम
नवादा ब्यूरो हेड:-मनोज कुमार
नवादा जिला के झारखंड व बिहार सीमा क्षेत्र के बंदरचुआ के समीप हरदिया गांव निवासी उमेश साव के पुत्र मिथुन साव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।घटना कोडरमा घाटी के बंदरचुआ के समीप हुई।जहां ट्रेलर की चपेट में आने से टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो चालक मिथुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार मिथुन साव एक मजदूर को छोड़ने के लिए टोटो लेकर कोडरमा गए हुए थे। मजदूर को छोड़कर वापस लौटने के दौरान बंदरचुआ घाटी के पास ट्रेलर संख्या- जेएच 02 एडी 3333 की चपेट में उनका टोटो आ गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में मिथुन साव गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।जिससे आवागमन बाधित हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा के प्रखंड विकास पदाधिकारी और कोडरमा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद शव को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।उक्त युवक की असामयिक मौत से हरदिया गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के लोग इस दुखद घटना से मर्माहत हैं।
