मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*विश्वनाथगंज को अब वादे नहीं, विकास का हिसाब चाहिए! पिंटू तिवारी ने उठाए बुनियादी सुविधाओं के सवाल*हमीरपुर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल, दो रेफरलोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — मंडला में 28 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला ‘युवा संगम’, 35 कम्पनियाँ देंगी 3000 सअपहरण कर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त करीब दो माह से फरार चल रहे थे आरोपी, पीड़ित को नदी क्षेत्र में ले जाकर लोहे की रॉड व हॉकी से किया था हमलआंवला के गुरुगावां में 10 करोड़ से बने पशु पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण, पशुपालकों को मिलेगी आधुनिक सुविधामनावर को जिला बनाने की मांग विधानसभा में फिर गूंजी, विधायक डॉ. अलावा ने लगाया तारांकित प्रश्नमोहिन अहमद खान ने मेंढर को दिलाया गौरव, मिस्र की प्रतिष्ठित अल-अज़हर यूनिवर्सिटी से इस्लामिक स्टडीज में स्नातक की डिग्री हासिल की वर्षों की लगन, धैर्य और ज्ञान के प्रति समर्पण को दविकास खण्ड बसखारी में भ्रष्टाचार का महाखेलहुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादवबांदरकच्छ में 38 वर्ष महिला की संदिग्ध मौत*विश्वनाथगंज को अब वादे नहीं, विकास का हिसाब चाहिए! पिंटू तिवारी ने उठाए बुनियादी सुविधाओं के सवाल*हमीरपुर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल, दो रेफरलोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — मंडला में 28 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला ‘युवा संगम’, 35 कम्पनियाँ देंगी 3000 सअपहरण कर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त करीब दो माह से फरार चल रहे थे आरोपी, पीड़ित को नदी क्षेत्र में ले जाकर लोहे की रॉड व हॉकी से किया था हमलआंवला के गुरुगावां में 10 करोड़ से बने पशु पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण, पशुपालकों को मिलेगी आधुनिक सुविधामनावर को जिला बनाने की मांग विधानसभा में फिर गूंजी, विधायक डॉ. अलावा ने लगाया तारांकित प्रश्नमोहिन अहमद खान ने मेंढर को दिलाया गौरव, मिस्र की प्रतिष्ठित अल-अज़हर यूनिवर्सिटी से इस्लामिक स्टडीज में स्नातक की डिग्री हासिल की वर्षों की लगन, धैर्य और ज्ञान के प्रति समर्पण को दविकास खण्ड बसखारी में भ्रष्टाचार का महाखेलहुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादवबांदरकच्छ में 38 वर्ष महिला की संदिग्ध मौत
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :तीन साल भी नहीं चल सकी 77लाख की सडक

सुमेरपुर हमीरपुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 77.43 लाख रुपये की लागत से तीन वर्ष पूर्व बनाई गई सुमेरपुर-मवईजार सड़क जगह-जगह से उखड़कर जर्जर हो गई है। सड़क के संरक्षण की…

हमीरपुर :तीन साल भी नहीं चल सकी 77लाख की सडक
WhatsApp Facebook

सुमेरपुर हमीरपुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 77.43 लाख रुपये की लागत से तीन वर्ष पूर्व बनाई गई सुमेरपुर-मवईजार सड़क जगह-जगह से उखड़कर जर्जर हो गई है। सड़क के संरक्षण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को वर्ष 2028 तक निभानी है। इसके लिए 8.76 लाख रुपये की धनराशि भी अलग से आवंटित है, लेकिन इसके बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। नतीजतन इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुमेरपुर से मवईजार को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 14.3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय निर्माण खंड द्वारा कराया गया था। 77.43 लाख रुपये की लागत से हुए इस निर्माण कार्य को साईं इंफ्रा ने पूरा किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सड़क टूटने लगी थी। इसके बाद लीपापोती कर स्थिति संभालने का प्रयास किया जाता रहा। अब सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़ने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल पैचवर्क कराकर सड़क को गड्ढामुक्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों की पीड़ा
बिलहड़ी के पूर्व प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि सड़क बनने के कुछ समय बाद ही उखड़ने लगी थी। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। अब गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी होती है।
बांकी के सिद्धगोपाल का कहना है कि सड़क के रखरखाव के लिए 8.76 लाख रुपये आवंटित हैं और वर्ष 2028 तक संरक्षण की जिम्मेदारी भी कार्यदायी संस्था की है। इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है।