मौदहा हमीरपुर। भारतीय राजनीति के एक बडे नेता, लोहियावादी विचारक और समाजवादी नेता पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कस्बे के मोहल्ला उपरौस में सपा संस्थापक और भारतीय राजनीति के महान समाजवादी नेता पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे नेता जी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाईयों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद साबिर(हलीम )की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मे मुलायम सिंह के जीवन से जुडी कुछ महत्वपूर्ण घटनाये जैसे तमाम विरोधों के बावजूद ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में आरक्षण लागू कर सभी को समान अवसर प्रदान करने के साथ उनके मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री रहते हुए किए गए कामों पर विस्तार से चर्चा की गई इतना ही नहीं मुलायम सिंह द्वारा समाज के सबसे वंचित तबकों के उत्थान, शिक्षा और रोजगार के लिए किए गए कामों की वजह से ही उन्हें धरती पुत्र कहा जाता है।
इस दौरान सपा नेता शादाब हुसैन
बिट्टू, घनश्याम साहू प्रदेश सचिव व्यापार सभा,नईम प्रवक्ता ,करीम उल्ला ,हमीद उर्फ डब्बू नेता पूर्व नगर अध्यक्ष व्यापार सभा,जगमोहन भुर्जी, बिंदा पाल ,रोशन यादव,नदीम मुन्ना ,शोएब ,आरिफ ,फत्तू,राजू कुशवाहा,साबिर भाई ,सरफुद्दीन ,बच्चू भाई,शनि कुरेशी,छोटे कुरैशी,बबलू ,लाला सहित दर्जनों सपाई मौजूद रहे।
