मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्तमिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्त
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्त

डिंडौरी जिले में मैरिज गार्डन, मैरिज लॉन, मैरिज हॉल एवं कैटरिंग प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग…

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्त
WhatsApp Facebook

डिंडौरी जिले में मैरिज गार्डन, मैरिज लॉन, मैरिज हॉल एवं कैटरिंग प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन से प्राप्त पत्राचार एवं निर्देशों के आधार पर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पत्र जारी किया गया है।

जारी निर्देशों के अनुसार, संबंधित प्रतिष्ठानों में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के उपयोग को लेकर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है। विभागीय अधिकारियों की टीमें मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल एवं कैटरिंग प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर गैस सिलेंडरों के उपयोग तथा सुरक्षा मानकों की जांच करेंगी। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग अथवा अन्य अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

विभाग की इस पहल का उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा गैस रिसाव एवं आगजनी जैसी संभावित दुर्घटनाओं से जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। खाद्य विभाग ने जिले के सभी संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने और व्यावसायिक कार्यों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की है।