डिंडौरी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित MY Bharat के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद (Viksit Bharat Young Leaders Dialogue) 2027 के अंतर्गत मेकलसुता महाविद्यालय, डिंडौरी में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री अनघ त्रिवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय “नशामुक्त युवा – विकसित भारत”रहा। कार्यक्रम में युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही एसडीओपी विवेक गौतम, एसआई बृजेश त्रिपाठी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यम मानिकपुरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, महेश धूमकेती, भागीरथ उरैती एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। युवा संसद में प्रतिभागियों ने नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों पर विचार व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नशा मुक्ति केंद्र डिंडौरी का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन MY Bharat टीम की सदस्य शिल्पी साहू ने किया। आयोजन में MY Bharat टीम के सदस्य आर.पी. कुशवाहा, लक्ष्मण चंदेल, महिमा सोनी, नेहा पांडे, पूजा परस्ते, राजा चक्रवर्ती एवं ललिता चंदेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया।
