मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्तमिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्त
Dindoriखेलमध्य प्रदेश

डिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखम

डिंडोरी जिले के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि जिला कबड्डी संघ डिंडोरी के तत्वाधान में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित जिले के प्रतिभाशाली जूनियर कबड्डी…

डिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखम
WhatsApp Facebook

डिंडोरी जिले के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि जिला कबड्डी संघ डिंडोरी के तत्वाधान में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित जिले के प्रतिभाशाली जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों को 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में सहभागिता का अवसर मिला है। भोपाल में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डिंडोरी जिले की अंडर-17 जूनियर टीम के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं प्रतियोगिता प्रभारी चेतराम अहिरवार के विशेष प्रयासों से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में कमलेश मार्को, विकास सोनवानी, अनुराज, गजेंद्र बड़खड़, भूपेंद्र, लोकेश धूमकेतु, अरमान नाथ, अंकित पत्ता, सौम्या एवं यशी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर डिंडोरी का नाम रोशन करने के साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को जिले में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे प्रोत्साहन और अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भोपाल रवाना होने से पूर्व सभी चयनित खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई तथा प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ भोपाल के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ओमकार सिंह मरकाम, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, ओम नमः शिवाय, आशीष व्यास, सुधीर दत्त तिवारी, पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम रामबाबू देवांगन, सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश गवले, खेल अधिकारी मोहम्मद अहमद खान, सहित वरिष्ठ एवं सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।