मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्तमिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्त
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

डिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षण

डिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने आज शासकीय कन्या परिसर स्थित कन्या छात्रावास रयपुरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर में साफ-सफाई की…

WhatsApp Facebook

डिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने आज शासकीय कन्या परिसर स्थित कन्या छात्रावास रयपुरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। मेस में भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था भी अच्छी मिली। भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए रोटी एवं सब्जी का स्वाद लेकर परीक्षण किया गया। छात्राओं ने भी भोजन व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की।

भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए छात्रावास में छात्राओं की मेस कमेटी गठित की गई है, जो नियमित रूप से भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था पर निगरानी रखती है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका उपस्थित पाई गईं।

इस दौरान एसडीएम ने कक्षा छठवीं से बारहवीं तक की छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं को बेहतर परीक्षा परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं भविष्य में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही उनकी व्यक्तिगत समस्याओं तथा उनके गांवों में माता-पिता की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर भी चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान कन्या परिसर के प्राचार्य मिथिलेश, हल्का पटवारी बृजेन्द्र दोहरे एवं नीलमणि उपस्थित रहे। उन्होंने भी छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। अपने बीच अनुभाग के एसडीएम को पाकर छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।