मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रायगढ़ जिला धर्मजयगढ में, आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जन्मजंयती मनाया गया,रजौली में आस्था का महापर्व:-घाटों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्यहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगहमीरपुर :रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौतहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगविधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग कीनवादा मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर आयोजित हुआ भास्कर महोत्सव,दीप प्रज्वलित कर डीडीसी ने किया उद्घाटनहमीरपुर :मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिखाई प्रतिभाAkhand Bharat अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में उत्साह के साथ मनी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंतीपंढरपुर तालुका के आंबे में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी और पत्थरों का ढेर ढहने से हुई दुर्घटना।रायगढ़ जिला धर्मजयगढ में, आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जन्मजंयती मनाया गया,रजौली में आस्था का महापर्व:-घाटों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्यहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगहमीरपुर :रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौतहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगविधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग कीनवादा मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर आयोजित हुआ भास्कर महोत्सव,दीप प्रज्वलित कर डीडीसी ने किया उद्घाटनहमीरपुर :मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिखाई प्रतिभाAkhand Bharat अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में उत्साह के साथ मनी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंतीपंढरपुर तालुका के आंबे में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी और पत्थरों का ढेर ढहने से हुई दुर्घटना।
Alirajpurक्राइममध्य प्रदेश

आलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।

आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ दीपक शर्मा आलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।  बखतगढ उमरखड नाले में छिपाकर रखी गई 613.08 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त। …

आलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।
WhatsApp Facebook

आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ दीपक शर्मा

आलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।
 बखतगढ उमरखड नाले में छिपाकर रखी गई 613.08 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त।
 थाना बखतगढ़ पुलिस टीम द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर समर वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निरंतर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में थाना बखतगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम उमरखड स्थित नाले में दबिश देकर भारी मात्रा में छिपाकर रखी गई अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 14.11.2026 को थाना बखतगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमरखड स्थित नाले में अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बखतगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ग्राम उमरखड के सुनसान नाले में बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाकर रखी हुई मिलीं। पुलिस टीम द्वारा आसपास शराब के संग्रहणकर्ता एवं संबंधित व्यक्तियों की तलाश की गई, किंतु मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला।
पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 72 पेटी विभिन्न प्रकार की शराब, जिसमें देशी मदिरा प्लेन, लंदन प्राइड, रियो रेड स्ट्रांग बीयर, कमांडा रम बाटल एवं माइल स्टोन व्हिस्की शामिल हैं, जप्त की गई। जप्त शराब की कुल मात्रा 613.08 बल्क लीटर होकर अनुमानित कीमत 1,90,900/- रुपये है। उक्त मामले में थाना बखतगढ़ पर अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 34(1), 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अवैध शराब के विरुद्ध जिलेभर में निरंतर कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध आलीराजपुर पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। विगत एक सप्ताह में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध 16 बड़ी कार्यवाहियों सहित कुल 133 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। इन कार्यवाहियों में कुल 11,911 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 45,89,366/- रुपये है, जप्त की गई है। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त कुल 07 वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत 30,45,000/- रुपये है, भी जप्त किए गए हैं। आलीराजपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।