मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रायगढ़ जिला धर्मजयगढ में, आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जन्मजंयती मनाया गया,रजौली में आस्था का महापर्व:-घाटों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्यहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगहमीरपुर :रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौतहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगविधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग कीनवादा मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर आयोजित हुआ भास्कर महोत्सव,दीप प्रज्वलित कर डीडीसी ने किया उद्घाटनहमीरपुर :मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिखाई प्रतिभाAkhand Bharat अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में उत्साह के साथ मनी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंतीपंढरपुर तालुका के आंबे में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी और पत्थरों का ढेर ढहने से हुई दुर्घटना।रायगढ़ जिला धर्मजयगढ में, आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जन्मजंयती मनाया गया,रजौली में आस्था का महापर्व:-घाटों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्यहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगहमीरपुर :रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौतहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगविधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग कीनवादा मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर आयोजित हुआ भास्कर महोत्सव,दीप प्रज्वलित कर डीडीसी ने किया उद्घाटनहमीरपुर :मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिखाई प्रतिभाAkhand Bharat अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में उत्साह के साथ मनी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंतीपंढरपुर तालुका के आंबे में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी और पत्थरों का ढेर ढहने से हुई दुर्घटना।
Hamirpurउत्तर प्रदेशशिक्षा

हमीरपुर :सिसोलर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने लगाया बाल मेला, प्रधानाध्यापक जमीर आलम ने चाचा नेहरू के जीवन पर डाला प्रकाश, दौड़ प्रतियोगिता सहित हुए

हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के सिसोलर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक जमीर आलम ने देश के…

हमीरपुर :सिसोलर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने लगाया बाल मेला, प्रधानाध्यापक जमीर आलम ने चाचा नेहरू के जीवन पर डाला प्रकाश, दौड़ प्रतियोगिता सहित हुए
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के सिसोलर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक जमीर आलम ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व और विचारों से परिचित कराया।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बेहद स्नेह करते थे, जिसके चलते बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनका मानना था कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं।

बच्चों की शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की ओर से बाल मेले का आयोजन किया गया।

मेले में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इसके अलावा दौड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।