मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Sacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिट
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानी

हमीरपुर। महोबा डिपो की एक रोडवेज बस की खस्ताहाल हालत के चलते यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा। हमीरपुर से महोबा जा रही बस में सवार महिला और बच्चों समेत करीब…

हमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। महोबा डिपो की एक रोडवेज बस की खस्ताहाल हालत के चलते यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हमीरपुर से महोबा जा रही बस में सवार महिला और बच्चों समेत करीब एक दर्जन यात्रियों को कुछेछा के पास बीच रास्ते में ही उतार दिया गया। बताया गया कि बस का गियर बॉक्स खराब होने के कारण आगे यात्रा संभव नहीं है।

बस में सफर कर रहे यात्री रामबाबू गुप्ता ने बताया कि वह महोबा डिपो से बस में सवार हुए थे। रास्ते में बस का गियर बॉक्स खराब होने की बात कहकर चालक ने महिला और बच्चों समेत करीब एक दर्जन यात्रियों को कुछेछा में उतार दिया।

अचानक बीच रास्ते में उतारे जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रोडवेज बसों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि खराब हालत वाली बसों के संचालन से आए दिन यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।