रिपोर्टर – विवेक सिन्हा।
वाराणसी/उत्तर प्रदेश। बाबा महादेव की नगरी काशी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगमबाड़ी व्यापार मंडल द्वारा भव्य और आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। गोदौलिया, जगमबाड़ी से लेकर मदनपुरा तक फैले इस मार्ग पर मनमोहक झालरों की सजावट की गई है, जो क्षेत्र में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव 'बाबू' ने इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पूर्ण सहयोग और व्यापारियों की अथक मेहनत के कारण ही यह सजावट इतनी भव्य और अनुशासित रूप से संपन्न हो सकी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री अनिरुद्ध यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल व घनश्याम यादव, राजीव यादव, कृष्ण राय चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू, विधि सलाहकार आलोक सिंह, मंत्री पिंटू वर्मा तथा प्रचार मंत्री प्रमोद यादव सहित व्यापार मंडल के सभी सम्मानित सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष विकेश यादव ने सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों को इस शानदार व्यवस्था के लिए बधाई व धन्यवाद दिया।
