हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल तिराहे पर रविवार दोपहर गैस वेल्डिंग में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर अचानक फट गया।
हादसे में लोहे की गुमटी संचालित करने वाले सुरेश पुत्र मोजीलाल निवासी विवेक नगर झुलस गए। अचानक हुए तेज धमाके से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि सुरेश अस्पताल तिराहे पर लोहे की गुमटी रखकर गैस वेल्डिंग का काम करते हैं। इसी दौरान वेल्डिंग में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आने से सुरेश झुलस गए।
गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा।
