पुंछ: 37 वर्षों की सेवा के बाद इंस्पेक्टर अहमद दीन हुए सेवानिवृत्त, डाक बंगला में दी गई विदाई
राजेश कुमार पूंछ
पुंछ, 31 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 37 साल की समर्पित सेवा पूरी करने के बाद आज इंस्पेक्टर अहमद दीन सेवानिवृत्त हो गए।
उनके सम्मान में डाक बंगला पुंछ में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक राजौरी-पुंछ रेंज श्री एजाज चौधरी भी मौजूद रहे और उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी को सुखी व स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
ट्रैफिक पुलिस पुंछ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाग में उनकी लंबी और निष्ठावान सेवा की सराहना की।
